पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी लोगों के काम निपटाएं : कालीरमण

अधिकारी लोगों के काम निपटाएं : कालीरमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका | नवनियुक्तएसडीएम बीरसिंह कालीरमन ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में समय पर आएं और कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी को सरकारी कार्य से बाहर जाना है तो वह भ्रमण रजिस्टर में दर्ज करे और लोगों के रूटीन के कार्य करने के लिए कार्यालय के दूसरे अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। इससे कार्यालय में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाना चाहिए। वे समय-समय पर विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण करके वहां जनता को दी जा रही सुविधाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे ताकि आम जनता को उपमंडल प्रशासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी हो। एसडीएम ने कहा कि ड्यूटी के प्रति कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।