पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी संस्था : जैन

समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी संस्था : जैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका |शहर कीप्रमुख समाजसेवी संस्था श्री वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से गुरुवार को नवनियुक्त एसडीएम गुहला बीरसिंह कालीरमन का उनके कार्यालय में समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर संस्था की ओर से उन्हें मां वैष्णो का एक स्मृति-चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि एसडीएम को संस्था की ओर से यह विश्वास दिलाया गया कि समाज में जहां भी सामाजिक कार्यों में संस्था की आवश्यकता हो, वहां संस्था प्रशासन के साथ बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में अपनी अहं भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ने भी संस्था के पदाधिकारियों को विश्वास दिलवाया कि सामाजिक कार्यों के लिए उनके भी 24 घंटे खुले हैं और कोई भी व्यक्ति उनके कार्यालय में बेझिझक सकते है। इस अवसर पर अनिल गर्ग, रमेश गोयल, हैप्पी बंसल, नानू राम मित्तल और संदीप गबर मौजूद थे।