पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी से हड़पे तीन लाख, दो महिलाओं सहित 5 पर केस

धोखाधड़ी से हड़पे तीन लाख, दो महिलाओं सहित 5 पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवनपुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से तीन लाख हड़पने का केस दर्ज किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर भुना निवासी कुलदीप कौर ने बताया कि एक नवंबर 2012 को 13 लाख रुपए प्लाॅट का तीन लाख रुपए बयाना के रूप में दिया था। इस प्लाॅट की रजिस्ट्री मार्च 2013 में कराई जानी थी। उन्होंने बताया कि समय पर वे राशि के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंच गए, पर बेचने वाले नहीं आए। इसके बाद वे आनाकानी करने लगे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चीका के डेरा भाग सिंह वार्ड -16 निवासी कुलदीप कौर, महेंद्र सिंह, बलकार सिंह, कर्मजीत कौर और निशान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।