- Hindi News
- चीका में विद्यार्थियों ने दी ट्रैफिक सेंस परीक्षा
चीका में विद्यार्थियों ने दी ट्रैफिक सेंस परीक्षा
राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय चीका में यातायात पुलिस की ओर से खंड स्तर पर सड़क सुरक्षा के अंतर्गत यातायात नियम जागरुकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खंड गुहला के सरकारी और निजी विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह पूनिया ने बताया कि विद्यार्थियों को सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीन वर्गों में विभाजित किया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क हादसों पर अंकुश लगाना था। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों की जानकारी होने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। ज्यादातर बच्चों को यह पता नहीं कि किस तरह सड़क पार करनी है, किस तरह किसी चौक से गुजरना है, जेबरा क्रॉसिंग कैसे पार करनी है, रेड लाइट आने पर रुकना है और ग्रीन लाइट आने पर चलना है, सड़क के नियमों, यातायात के संकेतों और सड़क चिन्ह की जानकारी देने के लिए विद्यार्थियों की इस परीक्षा का आयोजन किया गया।