पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहलवान प्रदीप सिंह ने जीता जिला केसरी का खिताब

पहलवान प्रदीप सिंह ने जीता जिला केसरी का खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुगोबिंदसिंह खेल स्टेडियम पट्टी अफगान खानपुर में हुई जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में बसंती माता अखाड़ा चीका के पहलवान प्रदीप सिंह ने जिला केसरी का खिताब हासिल करने के बाद आज चीका पहुंचते ही अपने गुरु से आशीर्वाद लिया और अखाड़े की मिट्टी को अपने माथे पर लगाकर उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि चीका अखाड़े के पहलवान प्रदीप सिंह ने हाल ही में जिला केसरी का खिताब हासिल करके चीका सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि इस खिताब को जीतने के लिए उसने कड़ी मेहनत की थी। शानदार और सुनहरे भविष्य की ओर बढ़त कदमों को क्षेत्र के लोगों ने भी पहलवान प्रदीप सिंह के हौसले और जज्बे को सलाम किया। इसी प्रकार इसी अखाड़ा के पहलवान गौरव ने अखाड़ा प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। केवल बसंती माता अखाड़ा ही अपने इस पहलवान की जीत पर पूरी तरह से गदगद है, अलबत्ता इस नौजवान पहलवान को बधाई देने के लिए सैकड़ों लोग अखाड़े में उमड़ पड़े। इस बीच अखाड़ा के संचालक फूला राम पहलवान ने प्रदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इसकी जीत के पीछे केवल बसंती माता अखाड़ा बल्कि उनके गुरु अर्जुन देव जी की प्रेरणा भी है। उन्होंने बताया कि बसंती माता अखाड़ा चीका ने लगातार तीसरी बार जिला केसरी का खिताब हासिल किया है। इससे पहले पहलवान सुखदेव और बग्गा जिला केसरी रह चुके हैं। फूला राम ने बताया कि पहलवान प्रदीप सिंह अलेवा ने इससे पहले भी वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल किया था। यह प्रतियोगिता सुपर हेवी (120 किलोग्राम) हुई थी। इसी प्रकार चंडीगढ़ में भी आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी गोल्ड प्राप्त किया।

\\\"सैकड़ों पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं पहलवान\\\'

अखाड़ेके एक अन्य प्रमुख सदस्य अमर सिंह पहलवान ने बताया कि हालांकि अखाड़े को सरकार की तरफ से किसी प्रकार की भी कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है। परंतु उसके बावजूद भी इस अखाड़े के पहलवान अब तक विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में अपने जौहर दिखाते हुए गदा तक हासिल कर चुके हैं।

\\\"पहलवानों की पनीरी पैदा कर रहा है अखाड़ा \\\'

अखाड़ेके एक अन्य मुख्य सदस्य मेहर सिंह ने बताया कि इस अखाड़े मे