- Hindi News
- आधार लिंक कराने के लिए आज खुली रहेंगी गैस एजेंसियां
आधार लिंक कराने के लिए आज खुली रहेंगी गैस एजेंसियां
जोवर्किंगडे में आधार लिंक नहीं करा सकता। ऐसे उपभोक्ता रविवार को आधार कार्ड जमा करवा सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए ही गैस एजेंसियों ने यह सुविधा उपलब्ध करवाई है। उपभोक्ता का जिस भी गैस एजेंसी में कनेक्शन है वहीं पर आधार का लिंक कराना जरुरी है।
यदि एक जनवरी तक बैंक अकाउंट लिंक और आधार कार्ड जमा नहीं कराया तो डायरेक्ट सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसा करने पर लोगों को 419 रुपए का सिलेंडर 878 रुपए 50पैसे में मिलेगा। एक जनवरी से पहले सभी को बैंक खाता लिंक और आधार कार्ड की कॉफी गैस एजेंसी में जमा करानी पड़ेगी।
पिछले कई माह से ही आधार कार्ड और बैंक खाते के कनेक्शन से लिंक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला में इंडेन और एचपी एक लाख चार हजार 167 गैस उपभोक्ता हैं।
लेकिन फिलहाल 36591 उपभोक्ताओं ने ही अपने आधार कार्ड और बैंक खाते का लिंक कराया है। अकेले कैथल शहर में 40 हजार, चीका में 12 हजार, कलायत में 12 हजार, पूंडरी में लगभग 14 हजार और राजौंद क्षेत्र में लगभग दस हजार गैस कनेक्शन हैं।
आधारकार्ड आधारित प्रक्रिया : आधारकार्ड नंबर को फाॅर्म एक की मदद से बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। यह फॉर्म आप गैस एजेंसी या फिर वेबसाइट से प्रिंट निकाल सकते हैं।
येहोगी प्रक्रिया : गैसबुकिंग के बाद उपभोक्ता को जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। उसके अपडेट अकाउंट में सब्सिडी के पैसे जमा कर दिए जाएंगे। गैस डिलीवरी के समय एजेंसी कर्मी को तय रेट के हिसाब से पैसे देने होंगे।
आधारकार्ड को बैंक से लिंक करने के तरीके : ऑनलाइन - इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आरएएसएफ.यूआईएडीएआई.जीओवी.ईन पर रजिस्ट्रेशन करना होगा या फिर इसके लिए ऑनलाइन गैस एजेंसियों की डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आईएनडीआईएएन.सीओ.ईन या डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.बीएचएआरएटी जीएएस.कॉम पर भी लॉगइन कर सकते हैं।
एजेंसी मैनेजर चंद्रमोहन जैन ने बताया कि डायरेक्ट सब्सिडी लेने के लिए वैसे तो आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक जरुरी है। लेकिन जिस व्यक्ति का किसी कारण से आधार कार्ड नहीं बनता है तो उसे बैंक लिंक्स फाॅर्म भर का देना होगा। इसमें बैंक अकाउंट की सारी डिटेल भरकर बैंक से अटेस्ट कराना पड़ेगा। इसके बाद सब्सिडी का फायदा मिलेगा। फिलहाल 75 हजार लोग कनेक्शन लिंकेज से वंचित हैं। एक जनवरी से पहले सभी को आधार कार्ड अौर बैंक खाते से लिंक कराना होगा। गैस सब्सि