पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता ने अपने ससुर पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाया

विवाहिता ने अपने ससुर पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका|चीका वार्डनंबर-14 की विवाहिता ने अपने ससुर बलबीर सिंह पर उसके ऊपर बुरी नीयत रखने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में युवती ने कहा कि चार वर्ष पूर्व उसकी चीका के ही कुलविंद्र सिंह के साथ शादी हुई थी और उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से धन दिया था। लेकिन उसका पति कुलविंद्र, ससुर बलबीर सिंह उनका एक अन्य रिश्तेदार टोना उससे ओर ज्यादा दहेज लाने की मांग करते थे।

दहेज लाने पर तीनों ही मिलकर उसको लगातार प्रताडि़त करते थे। गगनदीप के अनुसार जैसे-तैसे वह अपना समय गुजारने लगी। परंतु अब कुछ समय से उसके ससुर बलबीर सिंह ने उसके ऊपर बुरी नियत रखनी शुरू कर दी आए दिन उसे प्रताडि़त किया जाता था। गगनदीप ने कहा कि इस काम में उसका पति उनका एक रिश्तेदार भी उसके ससुर का ही साथ देता था। इस बीच पुलिस ने युवती के बयान पर तीनों के ही खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे

चीकाथाना के एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में गगनदीप ने लिखित शिकायत दी थी जिस पर तहकीकात करते हुए पुलिस ने उसके पति, ससुर उनके एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है और उम्मीद है कि आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।