- Hindi News
- जेबीटी टीचर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, ज्वाइनिंगकी मांग
जेबीटी टीचर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, ज्वाइनिंगकी मांग
आजयहांनवनियुक्त जेबीटी अध्यापक संघ ने गुहला हलका के भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर से भेंटकर उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने के दौरान कई अध्यापक अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ लेकर आए थे ताकि विधायक को यह अहसास कराया जाए कि उनके समक्ष किस तरह से रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो रही है और उनके बच्चे भूखे मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस बीच अध्यापक संघ के प्रवक्ता सुखविंद्र सिंह ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि सरकार उनकी कोर्ट के आदेशों के अनुसार हुई नियुक्ति के बावजूद भी समीक्षा करने के नाम पर नवनियुक्त जेबीटी अध्यापकों को उनके पदों पर ज्वाइन नहीं करा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 15 अगस्त 2014 को जेबीटी अध्यापकों की चयन लिस्ट आउट की थी और उन्हें जिले भी अलाट हो गए थे। परंतु उस समय उनकी पोस्टिंग नहीं हो सकी थी। सुखविंद्र सिंह ने कहा कि नई सरकार ने यह कहकर उनकी पोस्टिंग रोक ली कि पिछली सरकार द्वारा की गई नियुक्ति की समीक्षा की जाएगी। परंतु उनकी नियुक्ति को लगभग तीन महीने बीत जाने के बावजूद भी सरकार ने तो उन्हें ज्वाइन कराया और ही यह बताया कि सरकार द्वारा कराई जा रही समीक्षा किस स्टेज पर है। उन्होंने मांग की कि वे एक विधायक होने के नाते उनके ज्ञापन को सरकार तक पहुंचाएं ताकि उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र मिल सकें। इस अवसर पर धर्म सिंह, शीश पाल, संदीप, सुखविंद्र, प्रवीण कुमार और मीनाक्षी नव चयनित अध्यापक मौजूद थे।
गुहला चीका | विधायक कुलवंत बाजीगर को ज्ञापन सौंपते हुए नवनियुक्त जेबीटी टीचर्स।
गुहला चीका| आजयहां पात्र अध्यापक संघ के बैनर के नीचे नव चयनित जेबीटी टीचर्स ने बैठक कर सरकार से मांग की कि नवचयनित जेबीटी टीचर्स की नियुक्ति को लेकर सरकार अपनी मंशा साफ करे। बैठक में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यापक नेता धर्म सिंह ने कहा कि नव नियुक्त जेबीटी टीचर्स की ज्वाइनिंग को लेकर सरकार की नियत साफ दिखाई नहीं देती क्योंकि नियुक्ति को तीन महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद भी सरकार ने अभी तक अपना कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं दिया है। मौके पर शीशपाल, सुखविंद्र सिंह प्रवीण मौजूद थे।