पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कब्जों को लेकर हुडा ने थमाए नोटिस, लोगों में हड़कंप

अवैध कब्जों को लेकर हुडा ने थमाए नोटिस, लोगों में हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाशहरीविकास प्राधिकरण (हुडा) कैथल द्वारा मंडी टाउनशिप चीका के औद्योगिक एरिया में पड़ने वाले बूथ प्लाट होल्डरों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर देने से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि हुडा ने औद्योगिक एरिया को पहले ही रिज्यूम किया हुआ है जिसकी सुनवाई उच्च स्तर पर जारी है। परंतु इस बीच हुडा के इस नए सार्वजनिक नोटिस ने लोगों की नींद उड़ाकर रख दी है।

जानकारी के अनुसार उक्त नोटिस में संपदा अधिकारी कैथल ने स्पष्ट किया है कि चीका मंडी में औद्योगिक क्षेत्र में पडऩे वाले बूथ प्लाॅट होल्डरों में से जिन्होंने हुडा की भूमि, मसलन सड़क, ग्रीन बेल्ट, पार्क खाली पड़ी भूमि गुहला रोड, पटियाला रोड हैफेड रोड पर अवैध कब्जा किया हुआ है जिन्हें माननीय न्यायालय के आदेशानुसार इस बारे में पहले ही लिखित रूप से नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। परंतु इसके बावजूद लोगों द्वारा अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है।

संपदा अधिकारी के अनुसार अब इस नोटिस के माध्यम से प्लाॅट धारकों को आदेश दिया जाता है कि वे शीघ्र ही अपना अवैध कब्जा स्वयं ही हटा लें अन्यथा हुडा द्वारा अवैध कब्जे को तुरंत हटा दिया जाएगा। संपदा अधिकारी के अनुसार यही नहीं यदि हुडा ने अवैध कब्जा हटाया तो इस कार्य में खर्च राशि सम्बन्धित व्यक्ति से वसूली जाएगी। बहरहाल इस नोटिस से हुडा में अवैध कब्जा करने वाले लोगों की चिंता को एक बार फिर बढ़ा दिया है।