भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं युवा : राजेश
गुहला चीका|भारतीय जनतायुवा मोर्चा हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा पिंटू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए युवाओं, छोटे दुकानदारों आम आदमी में होड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में पार्टी के सदस्य बनाने का जो आंकड़ा रखा है, उम्मीद है कि वह आंकड़ा जल्द टूट जाएगा और उससे भी ज्यादा लोग पार्टी के साथ जुड़ जाएंगे। पिंटू रविवार को चीका मंडी में युवाओं, रेहड़ी चालकों, दुकानदारों अन्य लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाने के बाद स्थानीय पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।