सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते एक काबू
कैथल | चीकाथाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए व्यक्ति की गिरफ्तार किया है। एएसआई केहर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोशाला गेट के पास सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस गऊशाला के पास पहुंची। जहां पर एक व्यक्ति पट्टों के साथ सट्टा लगा रहा था। पुलिस ने सट्टा लगाते हुए शक्ति नगर निवासी प्रवीन कुमार को सट्टे की 550 रुपए की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया है।