- Hindi News
- घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़ घर की चार दीवारी तोड़ी, कब्जा
घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़ घर की चार दीवारी तोड़ी, कब्जा
गुहला चीका | गुहलाके गांव खरकड़ा की एक दलित महिला रोशनी देवी प|ी महिंद्र राम ने एसडीएम गुहला को एक लिखित शिकायत देकर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि गत 16 सितंबर को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसके घर में घुसकर घर की चार दीवारी गिरा दी गई थी और उसके साथ मारपीट करके उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे। इसकी शिकायत उसने संबंधित थाना में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई करने के कारण उक्त लोग उसे अभी भी तंग कर रहे हैं। रोशनी देवी ने बताया कि वह दलित समुदाय से संबंध रखती है और वह पिछले 30-35 वर्षों से खरकड़ा में एक छोटे से मकान में अपने पति तीन बच्चों के साथ रह रही है। उसका पति महिंद्र राम मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है।
उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके घर में उस समय घुस आए जब वह घर में अकेली थी और उसे कहने लगे कि जिस घर में तुम रह रहे हो, यह भूमि गांव की हड्डा रोड़ी की है। तुमने इस पर नाजायज कब्जा किया हुआ है, जबकि मेरा परिवार इसी जगह पर पिछले 35 वर्षों से रह रहा है। रोशनी देवी ने बताया कि उक्त लोगों ने उसकी एक सुनी और उन्होंने जहां उसके मकान की दीवार को गिरा दिया, वहीं घर के आंगन में लगे पेड़-पौधों को भी तहस-नहस कर दिया। उसने बताया कि उक्त लोगों ने उसके घर की चार दीवारी तोड़कर उसके आंगन पर कब्जा कर लिया है, जिस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोशनी देवी उसके पति महिंद्र राम ने एसडीएम गुहला को गुहार लगाते हुए कहा कि जिन लोगों द्वारा उनके घर की चार दीवारी तोड़कर उनके आंगन पर कब्जा किया गया है उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।