बिना इजाजत काटी काॅलोनी, नौ पर केस
टाउनप्लानरकैथल ने चीका में बिना इजाजत के अवैध काॅलोनी काटने पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। टाउन प्लानर विभाग फील्ड ऑफिसर दर्शन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि चीका में कुछ लोगों द्वारा मिलकर काॅलोनी काटी जा रही थी। जो नियम के अनुसार गलत है। विभाग ने इसे अवैध माना है। काॅलोनी काट रहे गुलशन सिंह, नसीब सिंह, साहब सिंह, गुरनाम सिंह, गुरजंट सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रमनदीप सिंह और गौरव के खिलाफ शिकायत दी है। कहीं पर भी काॅलोनी काटने से पहले अनुमति ली जाती है, उसके बाद ही काॅलोनी का कार्य किया जाता है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।