पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक ने गलती से ~24 हजार ज्यादा दी विधवा पेंशन, बेटे ने लौटाई

बैंक ने गलती से ~24 हजार ज्यादा दी विधवा पेंशन, बेटे ने लौटाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादली|लगरपुर गांवके पीएनबी कर्मचारी की लापरवाही से एक बुजुर्ग महिला को 24 हजार रुपए अधिक दे दिए गए, जिसे शुक्रवार को उसके बेटे ने लौटा दिया। बादली पीएनबी के मैनेजर केके सिंघल ने बताया कि गुरुवार को गांव लगरपुर निवासी वृद्धा निर्मला देवी बैंक से अपनी विधवा पेंशन लेने आई थी। बैंक कर्मचारी की लापरवाही से उसे 28 हजार रुपए दे दिए, जबकि 3800 रुपए ही दिए जाने थे। घटना को लेकर किसी द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। शुक्रवार सुबह लगरपुर गांव के पांच नौजवान दीपक कुमार, राजेश कुमार, सुमीत, गुलशन पोपी बैंक पहुंचे। उन्होंने बैंक मैनेजर सिंघल को सारी बात बताई और 24 हजार 200 रुपए बैंक मैनेजर के लौटाए। लगरपुर निवासी दीपक ने बताया कि उनकी मां अनपढ़ हैं। उन्हें बैंक कर्मचारी ने जितने रुपए दिए वह लेकर घर चली गईं। घर जाकर जब शाम को उन्होंने मुझे रुपए गिनने को दिए तो इसका पता चला।

बैंक की शाखा में बैंक मैनेजर सिंघल को रुपए लौटाते दीपक उसके साथी।

खबरें और भी हैं...