पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय आर्य निर्माता सभा का दो दिवसीय सत्र शुरू

राष्ट्रीय आर्य निर्माता सभा का दो दिवसीय सत्र शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मणिपुरमें आयोजित अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में दरियापुर की तीन छात्राओं ने हरियाणा का परचम फहराया। दरियापुर के राजकीय उच्च स्कूल की तीन छात्राओं ने हरियाणा की ओर से खेलते हुए अपने प्रदर्शन के दम पर हरियाणा को जीत पर जीत दिलाई। छात्राओं के प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश को तीसरा स्थान मिला।

दरियापुर गांव में लौटने पर हरियाणा की टीम की इन तीनों छात्राओं का ग्रामीणों, स्कूल प्रशासन छात्राओं के साथ पढ़ने वाले बच्चों ने भव्य स्वागत किया। दरियापुर निवासी राजकीय स्कूल की तीनों छात्राएं मनीषा, कीर्ति शीनू तीनों फुटबॉल की होनहार खिलाड़ी हैं। छात्रा मनीष कीर्ति कई बार प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। जानकारी देेते हुए छात्राओं के कोच राजकुमार ने बताया कि तीनों छात्राएं हरियाणा की ओर से खेली। प्रतियोगिता चार से आठ दिसंबर तक मणिपुर में आयोजित हुई। छात्राओं के स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल के मुख्य अध्यापक सुरेन्द्र सिंह चाहार, कोच राजकुमार, पीटीआई सुरेन्द्र, सुमेर सिंह, ग्राम सरपंच संतरादेवी, एसएनसी प्रधान शर्मिला देवी, अनिल शर्मा, आनंद पहलवान, श्रीओम, राजेश, अर्जुन, प्रताप सिंह, हरिप्रकाश अन्य महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।