- Hindi News
- खुशहाली के लिए इनेलो का साथ दे : सुमित्रा
खुशहाली के लिए इनेलो का साथ दे : सुमित्रा
बादली | बादलीहलके से इनेलो प्रत्याशी सुमित्रा धीरपाल गुलिया ने रविवार को हलके के गांव पाहसौर , माजरी गुभाणा को डोर-टू-डोर दौरा किया। अपने ग्रामीण दौरे में सुमित्रा गुलिया ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को इनेलो की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि इनेलो पार्टी सही अर्थों में जनता की हितैषी पार्टी है। इनेलो किसान, गरीब, व्यापारी अन्य सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इनेलो की जब भी प्रदेश में सरकार बनी है प्रदेश के लोगों को राम राज मिला है। गरीब, व्यापारी, किसान या अन्य सभी परेशान है। सुमित्रा देवी ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि प्रदेश हलके की खुशहाली, विकास युवाओं के रोजगार के लिए इनेलो का साथ दे। इन दौरों में सुमित्रा गुलिया के साथ संजय कबलाना, जिला पार्षद अमित गुभाणा मौजूद थे।
बादली इनेलो उम्मीदवार चुनाव प्रचार करती हुई।