लाडपुर में जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता कल
बादली | लाडपुरस्थित लीलू अखाड़े में शनिवार को लड़कों लड़कियों की जिलास्तरीय जूनियर वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों का चयन 14 फरवरी को रोहतक में होने वाली स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जिला कुश्ती संघ के प्रधान लीलू पहलवान लाडपुर ने बताया कि जिलास्तरीय कुश्ती के लिए शनिवार को सुबह आठ से 10 बजे तक वजन किए जाएंगे। इसके उपरांत चार बजे तक प्रतियोगिता चलेगी। कृषि मंत्री बादली हलका विधायक ओमप्रकाश धनखड़ प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।