पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव की नई सरकार बनाएगी शिक्षा के लिए बेहतर माहौल

गांव की नई सरकार बनाएगी शिक्षा के लिए बेहतर माहौल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिथि बन सरपंचों ने खाया खाना, विकास का किया वादा

मौलिकशिक्षा निदेशालय के निर्देश पर शपथ ग्रहण से पहले गुरुवार को नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने गांव के सरकारी स्कूलों में पहुंच कर स्कूल स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। सरपंच और पंच अतिथि के तौर पर स्कूलों में पहुंचे और अध्यापकों के साथ खाना खाया और स्कूलों में विकास कराने का वादा किया।

इस दौरान योजनाओं और समस्याओं पर चर्चा भी की गई। एमएचआरडी ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए थे कि 11 फरवरी को स्कूलों में हमारी पंचायत हमारी अतिथि कार्यक्रम आयोजित करें। परनाला के हाई स्कूल में सरपंच सत्यवान ग्राम पंचायत के साथ स्कूल में पहुंचे। हेडटीचर निर्मला विजय लक्ष्मी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सत्यवीर, कृष्णा प्रधान नरेश समेत तमाम स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। वहीं, निलोठी स्कूल में सरपंच मंजीता का हेडमास्टर देवेंद्र अन्य स्टाफ ने स्वागत किया। राजकीय उच्च विद्यालय सिद्धीपुर में सरपंच जयकिशन शर्मा पहुंचे। मुख्याध्यापक देवदत्त शर्मा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत से सहयोग मांगा। इस मौके पर रविंद्र, अमित, मनोज, गोबिंद, किरण देवी, राजकुमार, अनिता आदि मौजूद रहे।

बादली. पंचायतके साथ दोपहर का भोजन करते स्कूल के सदस्य, बच्चे अन्य।

खबरें और भी हैं...