- Hindi News
- छारा के दो विधायक बनने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
छारा के दो विधायक बनने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
बादली | दिल्लीविधानसभा चुनावों में आप पार्टी गांव से दो विधायक बनने पर छारा में हर्ष का माहौल है। दिल्ली चुनावों में छारा गांव के मूल निवासी कमांडो सुरेन्द्र राखी बिड़ला की जीत पर बुधवार पूरा दिन हर्ष उल्लास के साथ बिता। ग्रामीणों ने दोनों विजेता विधायकों के परिजनों आपस में एक दूसरे को बधाई दी। गांव के आर्य समाज द्वारा भी हर्ष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों आर्य समाज के प्रमोद आर्य, दीपक, संजय, मनोज, सुमित, अशोक अन्य ने कहा कि गांव की बहु राखी बेटे सुरेन्द्र ने दिल्ली में जीत दर्ज कर गांव के गौरव को चार चांद लगा दिए। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत का श्रेय आम जनता को दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें दोनों के गांव में पहुंचने का इंतजार है।