- Hindi News
- बुपनिया के आयुर्वेदिक संस्थान में सुविधाओं का टोटा
बुपनिया के आयुर्वेदिक संस्थान में सुविधाओं का टोटा
बुपनियाके आयुर्वेदिक संस्थान में कुव्यवस्थाएं फल फैलाए बैठी हैं। सुविधाओं के अभाव के चलते ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र में सुविधाओं के अभाव के चलते केवल ग्रामीण बल्कि वहां आने वाले डाक्टर अन्य कर्मचारी भी परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं।
अन्य सुविधाओं को दरकिनार कर भी दिया जाए तो केंद्र में डाक्टरों, कर्मचारियों यहां आने वाले मरीजों को पीने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं है। बाहर से पानी का प्रबंध करना पड़ता है या फिर खरीदकर पानी का प्रबंध करना पड़ता है। अस्पताल की इमारत का लैंटर टूट-टूट कर गिरता रहता है। ग्रामीणों द्वारा केंद्र के परिसर में खेती के औजारों स्टोर बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। चौकीदार की व्यवस्था होने के कारण भी केंद्र के कर्मचारियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। डाक्टर उषा के अनुसार उन्होंने गांव की पंचायत को समस्याओं से अवगत कराया है।
कुछ समस्याओं का समाधान हुआ है। सरपंच अमर सिंह का कहना कि संस्थान में बाहरी समान रखने को लेकर ग्रामीणों को कई बार कहा गया है कि वे ऐसा करें। पंचायत के द्वारा केंद्र की समस्याओं को दूर करने के काफी प्रयास किए गए है कई समस्याओं को दूर भी किया गया है। आयुर्वेदिक केंद्र के कर्मचारियों, ग्रामीणों मरीजों ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से आग्रह किया है कि संस्थान में आवश्यक सुविधाओं को सुचारू किया जाए।