पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान की बीमारियों के प्रति किसानों को किया सचेत

धान की बीमारियों के प्रति किसानों को किया सचेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धानकी फसलों को अनेक प्रकार की बीमारियों ने अपनी चपेट में ले लिया है। ये बीमारियां इतनी विस्तृत रूप से देखने को नहीं मिल रही है, फिर भी किसानों को सावधान रहने की आवश्यकता है। फसलों के अंदर अगर किसी प्रकार की किसी भी बीमारी के लक्ष्ण दिखाई दे तो किसान कृषि विभाग बादली में आकर पूर्ण रूप से इससे बचाव, लक्षण अन्य बातों के बारे जानकारी ले सकते हैं। यह बातें बादली कृषि विभाग के एडीओ रमेश लाठर ने किसानों को अपने कार्यालय में संबोधित करने के दौरान बताई। लाठर ने किसानों को बताया कि वर्तमान में धान की फसलों में ब्लास्ट, तना छेदक अन्य कई प्रकार की बीमारियां देखने में रही हैं। किसानों को इन बीमारियों से सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट बीमारी धानों में आने पर धान के पत्ते पर एक बादामी रंग की आंख-सी बन जाती है।