पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्रुखनगर गुड़गांव मार्ग पर ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

फर्रुखनगर-गुड़गांव मार्ग पर ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्रुखनगर-गुड़गांवमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक तीस वर्षीय युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्राले के चालक परिचालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दिए बयान में भोलू सैनी पुत्र रगबीर सिंह सैनी निवासी मिर्ची की ढ़ाणी फर्रुखनगर ने बताया कि उन्होंने फर्रुखनगर सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान कर रखी है। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने भाई सुनील के साथ सब्जी मंडी में रहे थे। सुनील आगे-आगे जा रहा था कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण सुनील का ट्राले के पहिए नीचे गया। सिर कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।