पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने जताया रोष, डीएसपी अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर, रोष स्वरूप ग्रामीणों ने की पंचा

ग्रामीणों ने जताया रोष, डीएसपी अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर, रोष स्वरूप ग्रामीणों ने की पंचायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार को होगी अगली पंचायत

मामलेको लेकर तय किया गया कि गुरुवार को सौंधी स्थित गुलिया खाप के चबूतरे पर एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत में पुलिस अधिकारियों के अलावा गुलिया चौबीसी के सरपंचों ग्रामीणों को बुलाया जाएगा। मामले में आगे की कार्यवाही को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के अलावा तस्करों अन्य पशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारियों के गांव में घुसने पर पाबंदी लगाने जैसे मुद्दों पर विचार होगा।

दामोदर दास मंदिर में हुई पंचायत

मामलेको लेकर सुबह नौ बजे गांव निमाणा के दादा दामोदर दास मंदिर में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में उपरोक्त पुलिस के आला अधिकारी भी गांव वालों के साथ जमीन पर ही बैठे। पंचायत में बढ़ी गोकशी की घटनाओं पर चिंता प्रकट की गई। पंचायत की अध्यक्षता पंडित नित्यानंद याकूबपुर ने की। पंचायत में कैप्टन रामफल जंहागीरपुर, हरिसिंह दलाल सौंधी, नाहर सिंह बादली, संजय कबलाना, अरविंद गुलिया एडवोकेट बादली, अश्विनी सरपंच पेलपा, काला सरपंच निमाणा, फूल सिंह निमाणा, श्री रतिराम गोकुलधाम गौशाला के संचालक सुनील निमाणा, पूर्व सरपंच अशोक सौंधी, पूर्व सरपंच होशियार सिंह, नीरज शर्मा बादली, पवनजीत बादली, देवी प्रधान पेलपा, जगदेव पेलपा, जयवीर आर्य गोरक्षा दल, श्रीओम गोयला कलां मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पंचायत में पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की गई। इसके अलावा गुलिया खाप के सभी गांवों की एक पंचायत करने, मामले को जिला उपायुक्त एसपी के समक्ष रखने, गोहत्या पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने ठोस कानून बनाने के बारे में हस्ताक्षर अभियान चलाने जैसे अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। पंचायत लगभग दो घंटे 11 बजे तक चली।

माजरी के खेतों से गायों के अवशेषों को तलाश करते ग्रामीण।

गो अवशेषों की जांच की मांग करने के लिए एसएचओ दहिया से मिलने के लिए बादली चौकी पहुंचे ग्रामीण।

निमाणा में गो तस्करों ने काटी पांच गाय

भास्कर न्यूज | बादली

बादलीके निमाणा में रात के समय गो तस्कर गोकशी की घटना को अंजाम देते हुए पांच गाय को काट कर उसका मांस खाल लेकर फरार हो गए। गाय के अवशेष सुबह ग्रामीणों को दिखाई दिए तो वे आपे से बाहर हो गए। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए समय रहते पुलिस ने व्यवस्था संभालने के साथ हर स