- Hindi News
- पातली निवासी पदक विजेता पहलवान का ग्रामीणों ने किया स्वागत
पातली निवासी पदक विजेता पहलवान का ग्रामीणों ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती एवं भारत भीम खिताबी प्रतियोगिता में पातली निवासी पंडित कपिल पहलवान ने कांस्य पदक जीता है। पदक जितने गांव में लौटने पर ग्रामीणों ने पहलवान के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया।
मेडल विजेता पहलवान का बैंडबाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर लाडपुर अखाड़ा के संचालक लीलू पहलवान ने बताया कि पंडित कपिल पहलवान पुत्र राजेंद्र प्रसाद उनके अखाड़े में कई वर्षों से कुश्ती के गुर सिख रहा है। अखिल भारतीय कुश्ती एवं भीम खिताबी प्रतियोगिता में पहलवान ने हिस्सा लिया। अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के बल पर उसने कांस्य मेडल जीता। इस मौके पर पूर्व मुख्य अध्यापक दयाराम शर्मा, महेंद्र शर्मा, सरपंच रविंद्र कुमार, धर्मपाल पातली, कौच जयभगवान, भारत केसरी मनीष पहलवान, एशिया के सिल्वर मेडलिस्ट प्रवीन कुमार, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान रविंद्र, मंजीत, राजेंद्र प्रसाद, जोगिंद्र, कृष्ण शर्मा, भगवान सिंह, कालू, जोगिंद्र पंच, राजबीर, धर्मवीर, दिलबाग, नरेश, प्रेम चंद, ओमचंद आिद मौजूद रहे।