पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबॉड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया बुराइयों से दूर रहने का संदेश

आंगनबॉड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया बुराइयों से दूर रहने का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडपुरगांव में आंगनवॉड़ी वर्करों ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में सभी आंगनवाड़ी वर्करों ने उपस्थित महिलाओं से सामाजिक बुराईयों से बचने समाज को भी इनके प्रति जागरूक करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता एएनएम प्रियंका ने की। प्रियंका ने उपस्थित आंगनवाड़ी वर्करों महिलाओं को विभिन्न सामाजिक बुराईयों के बारे बताया।

उन्होंने कहा कि आज समाज में भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी अनेक सामाजिक बुराइयां हैं। सरकार प्रशासन समय-समय पर इन बुराईयों को समाज से उखाड़ फेकने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम, जागरूक अभियान स्कीमें चलाता है। ऐसे में हमारा ग्रामीण महिलाओं का भी फर्ज बनता है कि इन बुराईयों के प्रति स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी जागरूक किया जाए। एएनएम ने कहा कि अगर महिलाएं किसी काम का बीड़ा उठा ले तो उसमें सफलता जल्दी मिलती है। उपरोक्त जितनी भी सामाजिक बुराइयां है वे सभी महिलाओं के अधिकारों का हनन करती है इसलिए महिलाओं को आगे आकर इन सब के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इन्हें खत्म करने के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। बैठक के दौरान आंगनवॉड़ी वर्कर सुरेश, लक्ष्मी, सुशीला, प्रमिला, सुनीता हेल्पर कमला, बबली, अनीता, पार्वती, सरोज के साथ गांव की महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल रही।