बादली में वोट बनवाने का काम शुरू
कस्बेमें सोमवार से मतदाता सूची के निरीक्षण वोट बनाने का काम शुरू हुआ। वोट बनवाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह रहा।
इस दौरान वे मतदाता भी दिखाई दिए जिनके वोट बनवाने के बाद भी लिस्ट में नाम नहीं आया था या पहचान पत्र अब तक नहीं मिल पाया। नाम या पिता के नाम में गलती या फोटो का गलत प्रकाशन जैसी गलतियों से परेशान वोटर भी अपनी समस्याओं के निदान के लिए पहुंचे। वोट बनवाने का काम कस्बे के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस दौरान ड्यूटीरत कर्मचारियों ने लोगों युवाओं को अपनी वोट बनवाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार चलाया जा रहा है।
प्रत्येक गांव क्षेत्र के लिए बीएलओ की नियुक्ति की गई है। वोट बनाने का काम एक से 16 दिसंबर तक चलेगा। इस विषय में जानकारी देते हुए बीएलओ इंचार्ज पीटीआई बिमला देवी चंचल ने कहा कि कन्या विद्यालय में गांव के पाना मियाणा चौधराण के ग्रामीणों की वोट बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो ग्रामीण वोट बनवाना चाहता है वह राशन कार्ड, परिवार के एक अन्य का वोट पहचान पत्र की फोटोस्टेट के साथ दो पासपोर्ट साइड फोटो लेकर केंद्र पर आकर अपनी वोट बनवा सकता है।
बादली. राजकीयकन्या विद्यालय में वोट बनाने का काम करती नियुक्त कर्मचारी।