पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माजरी गुभाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर किया कार्यक्रम

माजरी-गुभाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर किया कार्यक्रम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादली| बादलीक्षेत्र के गांव माजरी गुभाणा में शुक्रवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों गांवों के कई स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरियां निकाल कर ग्रामीणों को बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माजरी गांव के राजकीय विद्यालय से सीएमओ रमेश धनखड़ ने किया। कार्यक्रम में माजरी के राजकीय विद्यालय के अलावा डीआरए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऋषिकुल आर्य पब्लिक स्कूल सहित गुभाणा के राजकीय विद्यालय सहित अन्य कई स्कूलों ने हिस्सा लिया। सीएमओ डाॅ. रमेश धनखड़ ने माजरी के सरकारी स्कूल के झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।