व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
बादली| दादरीतोयस्थित पेनासोनिक इंडिया में प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन डीसी डाॅ. अंशज सिंह ने किया। कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में कुशल प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा दिया जाता है। केन्द्र के माध्यम से ब्यूटीशियन, सिलाई, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल मोबाइल रिपेयर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। केन्द्र के माध्यम से आस-पास के युवाओं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने को प्रेरित किया जाता है। इसके साथ ईको स्कूल परियोजना कार्यक्रम के तहत 15 गांवों के स्कूलों में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा गुणवत्ता के प्रयास भी किए जाते हैं। उद्घाटन अवसर पर डीसी ने प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जयपाल, राहुल उप्पल, अशोक दलाल, हिसाऊ थमाने, तोसिलाकाहासी, सौरभ रावत, राधिका, मयंक, भूपेन्द्र, संजय, आशिष, सोनम सिन्हा, सुधीर भटनागर भी उपस्थित रहे।