- Hindi News
- ग्रामीणों ने प्राचार्य पर लगाया स्कूल आने का आरोप, हंगामा
ग्रामीणों ने प्राचार्य पर लगाया स्कूल आने का आरोप, हंगामा
बादली | गुभाणास्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के सुचारू रूप से स्कूल आने के कारण सोमवार को ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। प्राचार्य को कार्यालय में भी नहीं घुसने दिया। काफी देर के वाद-विवाद के बाद गांव के गणमान्य व्यक्तियों की मध्यस्थता से मामला समाप्त हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल प्राचार्य स्कूल में सुचारू रूप से नहीं आते।
इस सब के कारण बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर हो रहा है। बच्चों की परीक्षाएं नजदीक हैं। प्राचार्य के ऐसे व्यवहार से स्कूल के अन्य स्टाफ को भी कोई अच्छा संदेश नहीं मिल रहा है। प्राचार्य की इसी आदत से परेशान गांव के ग्राम सरपंच कुलबीर सिंह, जिला पार्षद अमित, कैप्टन रामफल, रामपाल, सुरेश, रामफल, पूर्व सरपंच महताब सिंह स्कूल गए।