ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान
बादली| खेड़कागुर्जर के ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया। ग्रामीणों ने गांव की फिरनी के अलावा अस्थल धाम मंदिर तक के क्षेत्र की साफ-सफाई की। सफाई अभियान का नेतृत्व बबलू नम्बरदार ने किया। गांव के स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों ने काफी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। अभियान के अर्न्तगत फिरनी के दोनों ओर से घास गंदगी को हटा उसे साफ सुथरा चौड़ा किया गया।