स्वास्थ्य शिविर लगाकर जानकारी दी
बादली। क्षेत्रके गांव बोड़िया में रविवार को ग्राम पंचायत शिविर अंजली वेलफेयर ट्रस्ट रोहतक के संयुक्त तत्वावधान की ओर से मुफ्त दंत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच के साथ उन्हें उचित परामर्श दवाइयां वितरीत की गई। शिविर का आयोजन गांव के प्राथमिक विद्यालय में किया गया। शिविर में ट्रस्ट चेयरमैन सचिन भारद्वाज के अलावा डाॅक्टर अंजली, आरके मुद्वगिल, रब्बानी, कप्तान, सहायक सत्यवंती द्वारा मरीजों की जांच की गई। ग्रामीणों को बीमारियों के लक्षण उचित देखभाल के बारे में भी शिविर में सम्पूर्ण जानकारी दी गई।