- Hindi News
- नेशनल पदक विजेता बहु को बुपनियां के ग्रामीणों ने किया सम्मानित
नेशनल पदक विजेता बहु को बुपनियां के ग्रामीणों ने किया सम्मानित
बादली | कर्नाटकके जमखंडी में आयोजित नेशनल गेम्स में दो पदक जीत कर अपने गांव क्षेत्र का नाम रौशन करने वाली विजेता बहु मुकेश को रविवार को सम्मानित किया गया। बुपनियां की इस महिला खिलाड़ी ने कुश्ती में पदक प्राप्त किए थे। पदक जीतकर लौटीं मुकेश को पूरे क्षेत्र की ओर से दुल्हेड़ा में सम्मानित किया गया था। वहीं रविवार को बुपनियां की ग्राम पंचायत ग्रामीणों ने भी उन्हें सम्मानित किया गया। नेशनल गेम्स में बुपनियां गांव की बहु मुकेश लोहचब प|ी सोनू ने कुश्ती प्रतियोगिता के 63 किलोग्राम भारवर्ग में रजत कांस्य पदक प्राप्त किए थे। सम्मान समारोह में गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति रामफल ने मुकेश को नकद एक लाख सात हजार रुपए से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच अमरसिंह ने की। इस मौके पर बनवारी, अशोक कुमार, नवीन, बंटी, जयनारायण, जीते, बिजेन्द्र कोच पूर्ण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।