पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवेंद्र दास ही रहेंगे अस्थल धाम के वारिस

देवेंद्र दास ही रहेंगे अस्थल धाम के वारिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवखेड़का-दुल्हेड़ा स्थित अस्थल धाम प्रकरण को लेकर रविवार को बारहा में पंचायत हुई। पंचायत में महंत देवेंद्र दास को गद्दी सौंपने और उन पर हुए हमले के मुद्दे पर चर्चा हुई। चार घंटे तक चली मीटिंग में निर्णय लिया गया कि देवेंद्र दास ही धाम के वारिस रहेंगे। इसके अलावा पहले महंत के मर्डर और देवेंद्र दास पर हुए हमले को लेकर अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की जाएगी।

इसके लिए सभी गांवों से चार-चार लोगों काे शामिल करके कमेटी का गठन किया जाएगा। जो आईजी से मुलाकात करेगी। वहां कार्यवाही नहीं होने पर सीएम से मिला जाएगा। फिर भी आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो पंचायत विरोध प्रदर्शन का फैसला लेगी। पंचायत में महंत से कहा गया कि वह धाम की किसी भी संपत्ति को बेचा नहीं जाएगा। जिस पर महंत देवेंद्र दास सहमत हो गए।

प्रधान उम्मेद सिंह ने

बुलाई थी पंचायत

बारहाके प्रधान उम्मेद सिंह ने बताया कि महंत ने चिट्ठी लिखी थी कि उनकी कुछ समस्याएं हैं। जिन पर पंचायत बुलाकर चर्चा की जाए। महंत की चिट्ठी पर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में खेड़का, दुल्हेड़ा, अस्थल धाम, भदाना, भदानी, जगरतपुर, गंगडवा, गुभाना, माजरी, गोयला कलां, कबलाना के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर चौगांवा के प्रधान शिव कुमार, पूर्व सरपंच दिलबाग, पूर्व चेयरमैन अजब सिंह, प्रवीण सरपंच कबलाना, मास्टर हवासिंह, गुल्लू नंबरदार, कृष्ण ठेकेदार, प्रेमवीर खेड़का अादि मौजूद रहे।

बादली अस्थल में हुई पंचायत में बैठे सदस्यों ने इस बारे में मंहत की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई।

महंत मर्डर देवेंद्र दास पर हमले को लेकर अधिकारियों से मुलाकात कर पकड़ने की करेंगे मांग