पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोकशी मामले में महापंचायत सौंधी में आज

गोकशी मामले में महापंचायत सौंधी में आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादली | बादलीके गांव निमाणा माजरी में 14 सितंबर को हुई गोकशी की घटनाओं को लेकर आज गुरुवार को एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत का आयोजन सौंधी स्थित गुलिया खाप के चबूतरे पर होगा। पंचायत में भारी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी हो इसके लिए खाप की ओर से क्षेत्र के लगभग 40 गांवों की पंचायतों को चिट्ठी भेजी गई है। महापंचायत में गुलिया चौबीसी के अलावा क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन अन्य गांवों के ग्रामीणों पंचायतों को भी आमंत्रित किया गया है। पंचायत में निमाणा माजरी में हुई गोकशी की घटनाओं के अलावा 15 सितंबर की रात गोयला कलां से 16 सितंबर सुबह बादली से पकड़े गए गो तस्करों पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही अन्य विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा होगी।