गुभाणा में 21 सदस्यीय समिति 2 साल से जगा रही बेटी बचाने पढ़ाने की अलख
गुभानाकी 21 सदस्यीय श्रीश्याम लोकहित समिति 10 साल से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों में जागरुकता फैला रही। दो साल पहले समिति ने बैठक कर निर्णय लिया कि भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाने, बेटी पढ़ाने के लिए बादली क्षेत्र के गांवों में जागरुकता अभियान चलाया जाए।
समिति में 11 सदस्य नौकरीपेशा होने के बावजूद अभियान में लगे हैं। बादली ब्लाॅक में यह समिति स्कूलों में सेमिनार, जागरुकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी की महत्ता समझा रही है। इसका असर पर भी ग्रामीणों में देखने को मिलने लगा है। गुभाना गांव में पिछले एक साल में पैदा हुए 80 बच्चों में 43 स्वस्थ बेटियां पैदा हुई। समिति सदस्यों ने दो साल पहले एक बैठक कर इसके लिए रूपरेखा तैयार की गई। इसमें स्कूली बच्चों, शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायतों के सहयोग से जागरुकता रैली, स्कूलों में सेमिनार आयोजित करने की योजना बनाई। इसके बाद लाडपुर, माजरी, गुभाना, लुक्सर, बुपनिया, ककड़ौला, देशलपुर और रणखेड़ा समेत आसपास के गांव में प्रभात फेरी, स्कूली बच्चों के साथ जागरुकता रैली ग्राम पंचायतों से बैठकें कर बेटी-बचाने और पढ़ाने का पाठ पढ़ा रही है।
बहादुरगढ़. लोकहितसमिति के सदस्य।
^मेरी कीर्ति और शगुन दो बेटियां और एक बेटा साहिल है। मैं अपनी दोनों बेटियों का पालन पोषण और पढ़ाई बेटे की तरह कर रहा हूं। बड़ी बेटी कीर्ति बीए फाइनल की छात्रा और छोटी बेटी शगुन बारहवीं में पढ़ रही। दोनों बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर लोगों के लिए उदाहरण देना चाहता हूं कि बेटियां ही परिवार और समाज का असली गौरव हैं। -नरेशकौशिक, अध्यक्ष श्री श्याम लोकहित समिति, गुभाना