पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगलवार को जम्मू भेजा जाएगा राहत सामग्री ट्रक

मंगलवार को जम्मू भेजा जाएगा राहत सामग्री ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवगंगा में सज्जन ग्राम विकास समिति एसएमसी की ओर से जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की ओर से एकत्रित राशन का ट्रक मंगलवार को भेजा जाएगा। इसको मुख्यातिथि एसडीएम सतीश कुमार गांव से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। सज्जन ग्राम विकास समिति सदस्य राजेंद्र माेंगा एसएमसी प्रधान तरसेम सिंह ने बताया कि समाजसेवियों धार्मिक संस्थान प्रतिनिधयों के सहयोग से गांव गंगा में ट्रेक्टर ट्राली से राशन एकत्रित किया गया था। इसके साथ केशव ढाणी, लखुआना के आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल मौजगढ़ के सरस्वती सिनीयर सेकंडरी स्कूल तथा चौटाला के शीतल पब्लिक स्कूल के सहयोग से करीब 60 क्विंटल गेहूं एकत्रित किया गया था। जिसे जैन सभा प्रधान छाेटूराम जैन, बिश्नोई मंदिर प्रधान रामजीलाल गोदारा, गुरुद्वारा प्रधान कर्मजीत सिंह, टेलर धर्मपाल माेंगा समाजसेवी अमरजीत कुकू के नेतृत्व में आटा बनवाकर 10-10 किलोग्राम के बैग में भर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राशन सामग्री को ट्रक यूनियन किलियांवाली की ओर से सहयोग स्वरूप उपलब्ध कराए गए ट्रक में भेजा जाएगा। जिसके साथ प्रशासन शिक्षा विभाग की ओर से स्काउट शिक्षकों सहित समाजसेवियों की अाधा दर्जन सदस्यों की टीम भेजी जाएगी। जो बाढ़ पीड़ित एरिया के गांवों में जाकर जरूरतमंद परिवारों में राशन का वितरण करेंगे। वहीं,ऐलनाबाद के सी.आर.डी.ए.वी.स्कूल के बच्चों ने जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ से बेघर हुए लोगों की मदद अपनी जेब खर्ची बचाकर की। बच्चों को विद्यालय द्वारा जब जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के बारे में बताया।