125 उम्मीदवार उतरे मैदान में
जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डा.अशंज सिंह ने बताया कि सिरसा जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में अंतिम दिन 93 नामांकन पत्र भरे गए तथा अब तक जिले में कुल 125 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिसमें कालांवाली से 20, डबवाली से 28, रानियां से 19, सिरसा से 31, ऐलनाबाद से 27 नामाकंन पत्र दाखिल किए गए। उम्मीदवार 29 सिंतबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकता हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले नेताओं ने अपने समर्थकों सहित शहर में रोड शो निकाला और जनसभांए की। इनेलों नेता अभय सिंह चौटाला ने ऐलनाबाद से नामाकंन दाखिल करने से पहले डबवाली में अपनी भाभी नैना चौटाला का नामांकन दाखिल करवाया। सिरसा से इनेलो नेता मक्खन लाल सिंगला, कांग्रेसी नेता नवीन केडिया, रानियां से भाजपा नेता जगदीश नेहरा, आजाद उम्मीदवार शिल्पा वर्मा ने नामकांन पत्र दाखिल किया।
अंतिम दिन किया नामांकन
लघुसचिवालय में नामाकंन पत्र भरते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन केडिया।
नामाकंन पत्र भरने के बाद शपथ पत्र पढ़ते इनेलो उम्मीदवार मक्खन लाल सिंगला।
कालांवाली से उम्मीदवार बलकौर सिंह का नामाकंन पत्र दाखिल करते हुए साथ में सांसद चरणजीत सिंह।
लघुसचिवालय में नामाकंन पत्र भरते हुए रानियां से भाजपा के उम्मीदवार जगदीश नेहरा।