पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल होगी नामांकन की जांच

कल होगी नामांकन की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद| विधानसभाचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को 22 नामांकन पत्र दाखिल हुई जिससे शाम तक आरओ आॅफिस में प्रक्रिया चलती रही। अब हलका से कुल 28 नामांकन पत्र भरें गए हैं। शनिवार को इनेलो प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने दो नामांकन जबकि उनके कवरिंग केंडिडेट के तौर पर कांता सिंह प|ी अभय सिंह चौटाला ने भी दो नामांकन भरे। एसडीएम सतीश कुमार ने बताया कि रविवार को अवकाश रहेगा सोमवार को नामांकन की जांच होगी। इसके बाद एक अक्टूबर तक नाम वापसी होगी और बाद में सभी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।