पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्य प्रतियोगिता में पूजा प्रथम आरजू द्वितीय रही

नृत्य प्रतियोगिता में पूजा प्रथम आरजू द्वितीय रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके नोहर रोड स्थित जनता गर्ल्स कालेज में प्राचार्य इंद्रजीत धींगड़ा की अध्यक्षता में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और महाविद्यालय के माहौल को रंगारंग बनाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्जवलित करके किया।

प्राचार्य धींगड़ा ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपको सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि छिपी हुई प्रतिभा सबके सामने सके। इस प्रतियोगिता में पहले दिन नृत्य, संगीत, कविता पाठ तथा पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। छात्रा अनुराधा ने \\\'उधार की जिंदगी विषय पर तथा बेटियों पर कविता पाठन किया। नृत्य में बीकॉम फ़र्स्ट की पूजा रानी प्रथम, बीएससी फाइनल की आरजू द्वितीय बीकॉम फाइनल की दिव्या तृतीय रही। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. दिव्या, प्रो. दीपिका प्रो. पायल ने निभाई। संगीत में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप में चंपा पुष्पा, द्वितीय स्थान पर निवेदिता, तृतीय स्थान पर रेनू रही।

निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. सुमित्रा शर्मा, प्रो. सुनील कुमार , प्रो. शायना ने निभाई कविता पाठ में बी.ए. फाइनल की रेखा प्रथम, बी.ए. द्वितीय की माया दूसरे स्थान बी.कॉम. द्वितीय की पूनम तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. रणधीर, प्रो. वीना गर्ग, प्रो. वीर कुमार, प्रो. विकास शर्मा ने निभाई। पेंटिंग प्रतियोगिता में बी.एस.सी. द्वितीय की अंजू प्रथम, द्वितीय वंदना शर्मा बबीता रानी, बीकॉम प्रथम की सरोज रानी तृतीय स्थान पर रही।