कर्मचारी यूनियन की बैठक 22 को
जलघरमंडी टाउन पर हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के प्रधान गुरदेव सिंह रंधावा ने कार्यकारिणी की बैठक की। जिसमे 15 दिसंबर को 11 बजे जलघर मंडी टाउन में जनरल मीटिंग बुलाने के फैसला लिया गया। इस बैठक में कर्मचारियों को 22 दिसंबर को जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन रोष प्रदर्शन के बारे में बताया जाएगा। शाखा के सचिव प्रताप गलगट ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नितियों के बारे में बताया उन्होंने कहा समय रहते सरकार को ना चेताया गया तो सरकार कर्मचारियों की छंटनी , मेडि़कल भत्ते कभी भी बंद करने का फैसला ले सकती है। बैठक में सेवानिवृति की आयु दो वर्ष कम करने पर कर्मचारियों द्वारा सरकार की निंदा की गई। बैठक में शाखा के कोषाध्यक्ष भीमसेन मेहता ने कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के बयानों का विरोध किया।