नोहर रोड पर अंडरब्रिज बनाने का आश्वासन
ऐलनाबाद | नोहररोड पर अंडर ब्रिज बनवाने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल सीएम मनोहरलाल खट्टर से मिला। व्यापारी संजीव गर्ग के नेतृत्व में बनवारी तलवाडिया, माधोसिंह बराड़, विनोद गर्ग, सुभाष गोयल, हरि तलवाडिया, विजय व्यास, विजय धानुका, महेश वर्मा आदि ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर बताया कि ऐलनाबाद की नोहर रोड पर अंडरब्रिज बनाने के लिए यहां के लोग काफी दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। यदि नोहर रोड अंडरब्रिज नहीं बना तो ऐलनाबाद शहर दो भागों में बंट जाएगा। नोहर रोड पर अंडर ब्रिज बनवाना यहां की सबसे प्रमुख मांग है। सीएम ने ऐलनाबाद वासियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी मांग पूरी की जाएगी।