- Hindi News
- रानियां में तहसीलदार ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चलवाया
रानियां में तहसीलदार ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चलवाया
{ बंद पड़ी लाइटों को चलवाया
भास्करन्यूज | रानियां
तहसीलदारअभिषेक कुमार ने शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की आधी लाइटें चालू थी और आधी लाइटें बंद पड़ी थी। उन्होंने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चलवाया। उन्होंने नपा सचिव ऋषिकेश चौधरी को निर्देश दिए कि वे स्ट्रीट लाइटों की तरफ ध्यान दें। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बलवान जांगड़ा, सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह, बिजली निगम के जेई सोमप्रकाश पवन कालड़ा भी उपस्थित थे। बता दें कि पिछले कुछ समय से शहर में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थी।
जिसका मुख्य कारण नगरपालिका द्वारा लंबे समय से बिजली का बिल नहीं भरा गया था। बिजली निगम ने नगरपालिका को डिफाल्टर घोषित किया गया था और बिजली कनेक्शन काट दिया था। पिछले दिनों ऐलनाबाद के एसडीएम धीरेंद्र खडग़ता ने शहर में स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया तो पाया कि मेन बाजार सिरसा मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने नपा सचिव को कड़े निर्देश दिए थे कि जल्द ही बिजली का बिल भरकर स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाया जाए।