- Hindi News
- ऐलनाबाद में आधार कार्ड बनाने का अभियान हुआ शुरू
ऐलनाबाद में आधार कार्ड बनाने का अभियान हुआ शुरू
{ सोमवार से गांव में जाकर बनाएंगे आधार
भास्करन्यूज | ऐलनाबाद
उपमंडलप्रशासन द्वारा आधार कार्ड बनाने का अभियान गुरुवार को शुरू किया गया। यह अभियान शहर के वार्ड-1 से शुरू किया गया जिसके तहत वार्ड 1 की रेगर धर्मशाला में मशीन स्थापित की गई ताकि जिन लोगों ने आधार कार्ड नहीं बनवाए है।
एसडीएम धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के तहत उन लोगों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। जिन्होंने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाए है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आधार कार्ड बनवाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है तथा फोटोग्राफी करवा रखी है। ऐसे लोग दोबारा आधार बनवाने आए क्योंकि इसका रजिस्ट्रेशन एक बार ही होता है।
उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार से गांवों में भी टीमें जाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाएगी। एसडीएम धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों से पैसे नहीं ले सकता। यदि कोई व्यक्ति आधार कार्ड बनवाने की एवज में पैसों की मांग करता है तो लोग सीधे उनके मोबाइल नंबर 9812300904 पर संपर्क करके शिकायत दे सकते हैं। आधार की एवज में पैसे मांगने वाले के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी।