पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांगों ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

विकलांगों ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | विकलांगसंघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन सौंपा। विकलांग संघ के जसवंत कुमार, संजय कुमार, राजेन्द्र, नरोत्तम , झंडूराम, भीम ने कहा कि विकलांग कोटे की बढ़ोत्तरी दस प्रतिशत कर विकलांग कोटे की सारी सीटों को भरा जाये। उन्होंने विकलांगों के राष्ट्रीय स्तर पर बस पास बनाने की मांग की जोकि सभी राज्यों की बसों में लागू हो। इसके अलावा विकलांगों के पीले, गुलाबी राशन कार्ड बनाने, रोजगार के लिए दस लाख तक लोन पचास प्रतिशत छूट के साथ देने के अलावा उन्हें विभिन्न मैकेनिकल कोर्स शुरू करवाने की मांग की। ज्ञापन में विकलांगों को गांवों में डिपो धारक का कार्य देने, पेंशन बेरोजगारी भत्ता देने अध्यापक पात्रता परीक्षा में 45 प्रतिशत तक छूट देने की मांग की। उन्होंने चुनावों में राष्ट्रीय, राज्य ग्राम पंचायत के चुनावों में विकलांगों के लिए विकलांग कोटे की सीटें आरक्षित करने की मांग की।