बेसहारा मंदबुद्धि युवक को मिला आश्रम में सहारा
गांवरोड़ी में गोशाला जीप यूनियन ने बेसहारा मानसिक रुप से परेशान युवक को सहारा देने का समाचार पाकर हर प्रभ आसरा सेवा सिमरन केन्द्र ऐलनाबाद के सेवादार शुक्र वार को गांव रोड़ी में पहुंचे। यूनियन सदस्यों ने संस्था के सेवादारों को बेसहारा युवक सौंप दिया। बता दें कि गोशाला जीप यूनियन रोड़ी के सदस्यों ने बस स्टैंड के पास एक बेसहारा युवक को घूमते देखा, जो कुछ बोल सकता था और वह ही कुछ समझ रहा था। यूनियन के प्रधान अन्य सदस्यों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई होने पर यूनियन सदस्यों द्वारा बस स्टैंड पर ही बने कार्यालय में रख उसकी देखभाल की गई।सूचना मिलने के बाद ऐलनाबाद की समाजसेवी संस्था हर प्रभ आसरा सेवा सिमरन केन्द्र द्वारा रोड़ी जीप यूनियन से संपर्क कर बेसहारा युवक को आश्रम में पहुंचाया गया।