पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों को स्वास्थ्य स्वच्छता विषय पर किया जागरूक

विद्यार्थियों को स्वास्थ्य स्वच्छता विषय पर किया जागरूक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानियां | जीवननगर स्थित श्री गुरु हरि सिंह कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी विषय पर सेमिनार लगाया गया। नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद से डा. कनुप्रिया ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं संबंधी समस्याओं के कारण निदान पर विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया। छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी उन्होंने जवाब दिया। कॉलेज के प्राचार्य मेजर सूबे सिंह ने कहा कि छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ अधिकारी अम्बिका शर्मा ने भी छात्राओं को स्वच्छता तथा स्वास्थ्य को कायम रखने का आहवान किया। इस अवसर पर सीमा भारद्वाज, परमजीत कौर, गुरजीत कौर, मनदीप कौर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...