िबजली निगम एसडीओ संदीप मेहता चार्जशीट
सिरसा | बिजलीनिगम के पंजुआना एसडीओ संदीप मेहता को स्टेट विजिलेंस के डायरेक्टर ने बिजली कनेक्शन देने में अनियमितता बरतने पर चार्जशीट कर दिया है। मामले के अनुसार ऐलनाबाद के भीमसेन नामक व्यक्ति ने विजिलेंस डायरेक्टर को शिकायत दी थी कि ऐलनाबाद के तत्कालीन एसडीओ संदीप मेहता ने ढाणी अलबेल सिंह में किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए परमजीत नाम के व्यक्ति का फर्जी शपथपत्र लगाकर एपी फीडर को अर्बन से जोड़ दिया था। जो कि बिजली निगम के नियमों के खिलाफ है। जांच हुई तो शिकायत सही पाई गई। इसलिए पंजुआना के एसडीओ संदीप मेहता को चार्जशीट किया गया है।