पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता से छलावा कर रही सरकार : तंवर

जनता से छलावा कर रही सरकार : तंवर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ढाणी शेरांवाली में मिलन समारोह में किया ग्रामीणों को संबोधित

भास्करन्यूज | सिरसा

कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने झूठे वायदों के नाम पर सत्ता हासिल की और जनता से छलावा किया। छलावे से बनी इस सरकार की असलियत हाल ही में हुए पंचायती चुनावों में सामने गई। डा. अशोक तंवर ऐलनाबाद की ढाणी शेरांवाली में आयोजित मधुर मिलन समारोह में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंचायत, ब्लॉक समिति और जिला परिषद के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ी है जो दर्शाती है कि आगामी समय में प्रदेश की सत्ता फिर कांग्रेस के हाथ होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत में खोट है जिसके चलते वह अपने समान विकास के दावे से भटक गई है। उन्होंने कहा कि स्वयं को किसान हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार में यहां के किसानों को तो सफेद मक्खी के कारण नष्ट हुई फसलों और ही ओलावृष्टि होने से फसल नष्ट होने के समय कराई गई विशेष गिरदावरी के दौरान ही न्याय मिला जिससे वे गरीबी के शिकार हुए हैं। इस अवसर पर रमेश भादू, देवेंद्र बबली, ओमप्रकाश केहरवाला, प्रताप सिंह खोड, जयपाल सिंह लाली, शीशपाल केहरवाला, लादूराम पूनिया, नवीन केडिया भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...