पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिठी सुरेरां के ग्रामीणों को 6 माह से नहीं मिल रही पेंशन

मिठी सुरेरां के ग्रामीणों को 6 माह से नहीं मिल रही पेंशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | गांवमिठी सुरेरां के ग्रामीणों ने अनाजमंडी में स्थित बैंक कर्मचारियों की शिकायत करते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर उनकी पेंशन शुरु करवाने और 6 माह की बकाया पेंशन दिलवाए जाने की गुहार लगाई है। गांव मिठी सुरेरां के ग्रामीण हंसराज, मामराज, देवीलाल, तनसुख ने बताया कि उनके गांव में 86 व्यक्तियों को पिछले करीब 6 माह से उनकी पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने इस संबंध में जब बीडीपीओ कार्यालय में संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि बैंक में जाकर अपने खाते अपलोड करवाओ नहीं तो उनकी पेंशन बंद कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि उनके खाते शहर की अनाजमंडी में स्थित ओबीसी बैंक में हैं। वे पिछले 3-4 महीनों से अपने खातों को अपलोड करवाने के लिए बैंक के चक्कर काटते रहे हैं। लेकिन बैंक वाले बार-बार बहाने बना रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब करीब 6 माह बीत जाने के बाद जब उनकी पेंशन बंद होने के कगार पर है तो बैंक वाले कहते हैं कि उन्होंने ऊपर मेल कर दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बैंक के कर्मचारियों ने उनसे ठीक ढंग से बात नहीं की।

खबरें और भी हैं...