कीटनाशक विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
जिलेभर के कीटनाशक, दवा, खाद बीज विक्रेताओं ने मंगलवार को देश व्यापीहड़ताल का समर्थन करते हुए अपना पूरा कारोबार बंद रखा और जनता भवन रोड से रोष मार्च निकालते हुए डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे। सीड पेस्टिसाइड्स एंड फर्टिलाइजर्स डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष हरमेश सिंह, जिला प्रधान एमपी गर्ग, सिरसा के प्रधान गौरीशंकर, सचिव लखविंद्र सिंह, राधे गांधी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले दिनों एक काला कानून पास किया है। जिसके तहत कीटनाशक, बीज खाद आदि का कारोबार करने के लिए बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई जरूरी है। यह कानून वर्तमान दौर में पूरी तरह गलत है और इस कारोबार से जुड़े हजारों परिवारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि बरसो बरस से अनेक लोग इस कारोबार के माध्यम से अपना रोजगार चला रहे हैं। यदि यह कानून लागू रहता है तो हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता, सत्यभूषण केडिया, जगरूप भाटिया, दिनेश मेहता, लवली कालड़ा, अश्विनी गर्ग, सुभाष ढिंढारिया, पवन नागौरी, बृजमोहन गुप्ता, जगत ग्रोवर , भूषण गर्ग, गुलशन भाटिया, विनीत गांधी मौजूद थे।
ऐलनाबाद में भी रही विक्रेताओं की हड़ताल
केंद्रसरकार द्वारा कीटनाशक उर्वरक विक्रेताओं की कृषि विज्ञान स्नातक की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने से गुस्साए शहर की पेस्टीसाइड एंड सीड्स एसोसिएशन के दुकानदारों ने मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सहारण, उपाध्यक्ष बंशीलाल जाखड़, सचिव रवि मेहता, कोषाध्यक्ष राजकुमार तलवाडिय़ा, रामकुमार गोदारा, सुरेश धानुका, अशोक धानुका, रघुवीर सिंह, अनिल सिरावता, राजेश धानुका, विशाखा सिंह, मुरारीलाल जसरासरिया, राजेश सहारण, पवन जिंदल, राजेंद्र गोदारा, बसंत सिंह, प्रेम सेतिया, अमरधीर सिंह गिल, संदीप कुमार, भीमसेन जिंदल उपस्थित थे।
विक्रेताओं ने कालांवाली में तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, नई नीति वापस लेने की मांग
कालांवाली कालांवालीमें भी फर्टीलाइजर एंड पेस्टिसाइड डीलर एसोसिएशन ने भी रोष जताया। विक्रेताओं ने सरकार द्वार लागू की गई नीति को वापस लेने की मांग करते हुए नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सतपाल गोदारा, भूषण सिंगला, नितिन गर्ग, राजेंद्र शर्मा, जगदीश जैन, राकेश बांसल,राज कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र प्रकाश मोंगा, हरीश कुमार, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र महेश्वरी, नरेश कुमार
पेस्टीसाईड एंड सीड्स एसोसिएशन के सदस्य रोष-प्रदर्शन करते हुए।
रानियां में बाजारों में रोष मार्च निकालकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रानियां।फर्टीलाइजर एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन रानियां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया रोष मार्च निकालते हुए तहसीलदार राजेन्द्र वर्मा के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान रमेश सिंगला ने बताया कि केंद्र सरकार की कीटनाशक उर्वरक की बिक्री करने वाले पुराने एवं नए डीलरों के लिए योग्यता संबंधी अधिसूचना जारी की गई है। इस मौके पर विनोद पबरेजा, सचिव राजेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष भूमिनाथ पोपली, अमित भठला, नरेंद्र गाबा, निखिल कालड़ा, इन्द्रजीत काहलों, सतीश मेहता सहित अन्य दुकानदार मौजूद थे।